रुपये के लिए कि माँ कि हत्या का संदेह जाँच में जुटी पुलिस
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के कोयलारी थाना क्षेत्र के घंटपाडा़ गाँव में एक अमानवीय घटना देखने को मिली।
प्राप्त सूचना के अनुसार घंटापाडा़ ग्राम निवासी जुलेई विश्वाल अपने घर में टीवी देख रही थी कि किसी ने धारदार हथियार से उनका गला काट दिया।
ऐसा संदेह किया जा रहा है कि जुलेई विश्वाल का पुत्र मात्र कुछ रूपये के लालच में आकर उनकी हत्या कर दी होगी।
गला काटे जाने के बाद रक्तात अवस्था में जुलेई विश्वाल घर के बाहर आकर आवाज लगाने लगी जिससे ग्रामीण उन्हे स्थानीय नेहरू चिकित्सालय ले गए जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर पहुँची कोयलारी पुलिस शव को जब्त कर हत्या के संदेह में पुत्र को थाने में बैठाकर अधिक जानकारी जुटाने में लगी है।
ऐसा संदेह किया जा रहा है कि पुत्र के पैसे की मांग पूरा न किए जाने के कारण पुत्र ने आवेश में आकर माँ कि हत्या की होगी।





